डालमिया सीमेंट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस  

डालमिया सीमेंट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस  

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता) 

स्थानीय वीर बिरसा स्टेडियम में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की ओर से 78वां स्वाधीनता दिवस मनाया गया l इसमें डालमिया सीमेंट लोजिस्टिक्स विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी सुभाष चंद्र प्रधान एवं यूटिलिटी विभाग के उमाकांत जेना बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे l श्री सुभाष चंद्र प्रधान ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया एवं गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया l इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित दर्शकों को स्वाधीनता दिवस की 78वीं वर्षगांठ की सुभकामनाएँ दी और देश तथा देश के महान इतिहास के प्रति सम्मान अर्पण किया l डालमिया विद्या मंदिर (डीवीएम) के एन.सी.सी  कैडेट और संयंत्र के सुरक्षा कर्मियों को लेकर इस साल का स्वाधीनता दिवस मनाया गया l

इस अवसर पर डालमिया विद्यालय के मैट्रिक एवं प्लस टू परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के नाम बुलाए जाने के साथ उनके पुरस्कार को उनके विद्यालय में भेजे जाने के लिए निर्देश दिए गए l  वहीँ डालमिया सीमेंट सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों को उत्तम सेवा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया ।

इस वर्ष सरकार की ओर से सभी देशवासिओं को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जुड़कर स्वतंत्रता दिवस मनाने का अनुरोध किया गया था। इस क्रम में डालमिया सीमेंट राजगांगपुर ने अपने परिसर और कारखाने के आसपास के क्षेत्र में तिरंगा उड़ाया गया l संयंत्र के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) द्वारा लांजीबरना खान कार्यालय , पुनर्वास एवं थईथान कॉलोनी और इसके आसपास के गांवों के स्कूलों, डालमिया इंस्टीट्यूट ऑफ नॉलेज एंड स्किल हार्नेसिंग (दीक्षा) की किशोरियों के साथ विभिन्न  कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वाधीनता दिवस मनाया गया।

सम्मानित अतिथि के रूप डीसीबीएल के उप कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर मानव संसाधन विभाग के मुख्य डॉ. निलाद्री भूषण पाढ़ी, सहायक कार्यकारी निदेशक लांजीबरना लाइमस्टोन एवं डोलोमाइट खदान के ओमप्रकाश खेलकर, संयंत्र के डॉ. डी.के. सिंह एईडी और क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी, राजगांगपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कबिता सिंह, राष्ट्रीय महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति जिरकुंटवार, जागृति महिला मंडल, संगम महिला मंडल की अध्यक्ष, सदस्य एवं डालमिया विद्या मंदिर के प्राचार्य जयदेब कर उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे। वहीँ अन्य अतिथियों सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित थे l डालमिया सीमेंट राजगांगपुर मानव संसाधन विभाग के अपर्णा मिश्रा एवं डालमिया विद्या मंदिर के यशश्री लेंका, चिन्मय सा ने इस कार्यक्रम का परिचालन किया एवं अंत में डालमिया सीमेंट राजगांगपुर सुरक्षा विभाग के मुख्य सुब्रत पटनायक ने धन्यवाद अर्पण किया । संयंत्र के एडमिन, इस्टेट, फायर सर्विस एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया l